सीएम केजरीवाल ने किया TWEET, कहा- लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी ने ले लिया है ये बड़ा फैसला..

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है. केजरीवाल ने कहा कि भारत ने वक्‍त रहते लॉकडाउन का बहुत ही बेहतरीन फैसला लिया. ऐसे में अभी यदि लॉकडाउन खोल दिया गया तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय उचित ही लिया है. हम लोगों ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला जल्‍दी ही ले लिया था, लिहाजा बाकी मुल्‍कों की तुलना में हमारी स्थिति अच्‍छी है. यदि इसको अभी खत्‍म कर दिया जाएगा तो अभी तक की सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा. लिहाजा लॉकडाउन को बढ़ाना अनिवार्य है.

गौरतलब है कि इससे पहले आज पीएम मोदी ने सभी मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की. उन्‍होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्‍य से सुझाव मांगे. ज्‍यादातर मुख्‍यमंत्रियों ने सलाह दी है कि लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ा देना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में केंद्र सरकार आज कोई फैसला ले सकती है.

 

Back to top button