प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर सीएम योगी को घेरा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(priyanka gandhi) ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला. प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर(video share) करते हुए योगी सरकार(Yogi Sarkar) पर निशाना साधा.. इस वीडियो में बांदा जिले के राज्यकीय मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ सुविधा और सैलरी को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा, ‘इस समय हमारे मेडिकल स्टॉफ को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है. वे जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं. बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टॉफ को उनकी निजी सुरक्षा के उपकरण न देकर और उनके वेतन काट करके बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है.’ प्रियंका ने आगे लिखा कि मैं यूपी सरकार से अपील करती हूं कि ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का है.





