आयुर्वेद महाविद्यालय ने नया काढ़ा बनाया

लखनऊ विश्वविद्यालय के  विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक संकाय  (राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय) ने योगरत्नाकर ग्रन्थ के आश्रय से LU-RAM19 (LU- लखनऊ युनिवेर्सिटी, RAM- राजकीय आर्युर्वेद महाविद्यालय) नामक एक आरोग्यवर्धक जोशांदा (काढ़ा) बनाकर तैयार किया है. कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने आयुर्वेद संकायाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र सक्सेना (संकायाध्यक्ष, आयुर्वेद संकाय व प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय) के साथ LU-RAM 19 को लांच किया. कुलपति ने कहा कि SARS-COVID19 से लड़ाई में लखनऊ विश्वविद्यालय योगदान देता रहेगा। इससे पहले केमिस्ट्री विभाग ने एक देसी सैनिटाइज़र भी बनाया है। 
LU-RAM 19  १६ जड़ी बूटियों और औषधियों को मिलाकर बनायी गयी है. इस उत्पाद का आयुर्वेदिक मिश्रण निम्नवत है:
1. गोजिह्वा 2. मुलेठी 3. सौंफ 4. मुनक्का 5. अंजीर 6. वासा 7. गिलोय 8. राज बदर 9. श्लोमातक (लसौडा) 10. खूबकला 11. हंसराज 12. अलसी 13. कंटकारी 14. गुलबनफ्सा 15. खत्मीमूल 16. काली मिर्च.

Back to top button