राशिफल : इन 7 राशिवालों को मिलेगा किस्मत का साथ, लक्ष्य होगा हासिल

मेष राशि: दुसरों की उन्नती से ईर्श्या होगी आप की सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि: जीवनसाथी के सहयोग से काम पुरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे।
मिथुन राशि: आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।
कर्क राशि: आज नए अनुबंध हो सकते है। जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि: आप की तरक्की से आपके अपने लोगों को ही परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें व खान पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग है।
कन्या राशि: नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनेतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है।
तुला राशि: समय की उपयोगिता को समझें। संतान के करियर में आ रही अड़चनें दूर होगी। जोखिम लेने से बचें, आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।
वृश्चिक राशि: किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लें।
धनु राशि: आज का दिन आप के लिए बेहत खास होगा। दुसरों को अपमानित करने से बचें। धन कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
मकर राशि: अपनों का दिल जितना बड़ा मुशकील है। मेहनत करें और दुसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे।
कुंभ राशि : मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्नन करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखि न करें।
मीन राशि: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते है।

Back to top button