कोरोना वायरस अपडेट: जानिए MP का आज का हाल
इंदौर। मप्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस महामारी ने प्रदेश के नौ जिलों में जगह बना ली है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक कोरोना पाॅजिटिव नए मरीज मिले हैं। इनमें देश के हाॅटस्पाट शहरों में शामिल इंदौर में 23 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इसमें जिले की बेटमा तहसील के मरीज भी शामिल हैं। वहीं मुरैना में 12 और भोपाल के 6 नए केस मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 154 हो गई है, जबकि इंदौर में यह आंकड़ा 112 पर पहुंच गया है।
इंदौर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस
प्रदेश में सबसे अधिक मामले इंदौर से आए हैं, जहां अब तक 112 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 5 की मौत हो चुकी है। उज्जैन में 7 पॉजिटिव मामले आए हैं, जिसमें 2 की मौत हो गई है। वहीं मुरैना में 12, भोपाल में 9, जबलपुर में 8, ग्वालियर में 2, शिवपुरी में 2, खरगोन में 1 और छिंदवाड़ा में 1 पॉजिटिव केस केस सामने आए हैं।
इंदौर के बाद मुरैना में सबसे अधिक मामले
पिछले दस दिन में इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 112 पर पहुंच गई है। वहीं मुरैना में एक साथ 12 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंच मच गया है। इनके संपर्क में आए 11 लोगों को शुक्रवार को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं भोपाल में कोरोना वायरस के चार नए केस मिले हैं। इन मरीजों में चार जमातियों के साथ पुलिस का एक सिपाही और एक 19 वर्षीय युवक भी शामिल है।
मप्र में अब तक 8 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य संचालक (प्रशासन) सीनियर आईएएस अफसर जे विजय कुमार की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 8 मरीजों की मौत हुई जबकि 2 मरीजों की मौत गुरुवार को हुई।
नमाज अदा कर रहे 9 लोग गिरफ्तार
एक तरफ मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव हैं तो दूसरी तरफ समुदाय विशेष के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने की फिराक में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आज भोपाल से आया है, जहां नमाज अदा कर रहे 9 लोगों को धारा 144 का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तार किया गया है।





