लॉकडाउन के बाद सबसे पहले ये काम करेगी दीपिका, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के साथ साथ हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश डीवाज में से एक हैं। हाल ही में लॉक डाउन के चलते दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है साथ ही ये अपना पूरा टाइम अपने हस्बैंड रणवीर के साथ बिता रही है और एन्जॉय कर रही है। इसी बीच की एक बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वो सबसे पहले क्या करेंगी। दीपिका ने बताया कि मैं सबसे पहले अपने पैरेंट्स से मिलने बैंगलोर जाऊंगी। मेरा उनसे मिलने का शेड्यूल पहले से तय था. लॉकडाउन हटने के बाद मैं तुरंत जाकर उनसे मिलूंगी। इसके बाद में शकुन बत्रा की फिल्म की तैयारी शुरू करूंगी। इसके अलावा बात करें इनकी हॉटनेस की तो दीपिका आए दिन फैंस को अपने हॉटनेस का तड़का दिखा ही देती है। साथ ही ये अपनी फिटनेस से लेकर हॉटनेस तक का पूरा ख्याल बहुत अच्छे से रखती है तभी तो ये बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कहलाती है। इनकी एक्टिंग के लोग दीवाने है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट 10 अप्रैल थी लेकिन कोरोना के हाहाकार के चलते फिल्म की रिलीज डेट खिसका दी गई है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। रणवीर इसके अलावा करण जौहर के मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त में भी नजर आएंगे।

Back to top button