मानवता की हर प्रकार से सेवा कर रहे देवदूतों को समर्पित तेरे नाम का दिया

एम जोशी हिमानी
हे राम!
तुम्हारे नाम का दिया
मैं हर रोज जलाऊंगी
बार-बार जलाऊंगी
अंतर में
और बाहर भी
जगत में छाया अंधियारा मिटाने
आधि-व्याधि का ताप मिटाने
जानती हूं
तुम खुद न आओगे
लेकिन
मानवता को बचाने
सैकड़ों रूप तुम्हीं धरोगे
ये सारे दिये कर रही हूं मैं
तुम्हारे हर रूप को
समर्पित.
-एम जोशी हिमानी 3.4.20





