राशिफल : इन 7 राशि वालों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया शुक्रवार

मेष – विशेष उपलब्धि मिल सकती है। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपको पसंद नहीं करते। कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
वृषभ -बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ देव स्थल जा सकते हैं।
मिथुन – दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी। आय के साधनों को बढ़ाना होगा। वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा।
कर्क – कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
सिंह -प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन- जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
कन्या –सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
तुला – भाग्योदय के योग बन रहे हैं।मन की बात कह दें, संबंधों में नजदीकियां बनेंगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। विलासिता के सामानों पर धन खर्च होगा।
वृश्चिक -सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं।
धनु -समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहे।
मकर -कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है।
कुम्भ –पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें।
मीन -आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मनोरंजन के साधनों का उपयोग आनन्दप्रद होगा। प्रेम प्रस्ताव संभव। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव।

Back to top button