लखनऊ की एतिहासिक इमारत भरभराकर गिरी, टला बड़ा हादसा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की एतिहासिक इमारतों में शामिल हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद का सड़क स्थित मुख्य गेट बुधवार दोपहर अचानक गिर गया। मुताव्वली मोहम्मद हैदर ने बताया इमामबाड़े के गेट पर अवैध कब्जे थे। यहां एक निजी होटल ने अपना किचन बना रखा था।
इसकी सुरक्षा के लिए नगर निगम, एलडीए व एएसआई को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते एतिहासिक इमारत का गेट गिर गया। यह इलाका राजधानी के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है, जहां हमेशा चहलपहल रहती है, लेकिन इन दिनों कोरोवायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मोहम्मद हैदर ने बताया कि होटल के ऊपर हजरतगंज थाने में वक्फ बोर्ड की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी गई है। हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद निमार्ण सन 1847 में नवाब वाजिद अली शाह ने कराया था। इस गौरतलब है कि इस एतिहासिक इमारत की देखभाल की जिम्मेदारी राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण के पास है। मुताव्वली अधिवक्ता मोहम्मद हैदर ने बताया कि इमामबाड़े के दो गेट है। एक हजरतगंज की मुख्य सड़क पर है जबकि दूसरा उसके पीछे बना हुआ है।

Back to top button