उप्र विधानसभा 14 अप्रैल तक बंद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अब 14 अप्रैल तक बंद रहेगी। अधिकारी ने आज इस बात की जानकारी दी। इससे पहले की गई घोषणा में सदन को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया था।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर बंद को 14 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।





