फिल्म न्यूटन के निर्माता ने दिल्ली हिंसा पीड़ितों को दिए 10-10 लाख रूपये

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म न्यूटन के निर्माता मनीष मुंद्रा ने दिल्ली दंगा पीड़ितों के लिए10 लाख रुपये का डोनेशन दिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि काफी समय से दंगा प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन को सपोर्ट करने के लिए मनीष ने 10 लाख रुपये की सहयोग राशि दी है। 

इसे भी पढ़ें: शहीद कपूर ने नियमों का किया उलंघन तो सील हुआ जिम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मनीष एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनकी फिल्म न्यूटन तीन साल पहले भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजी गई थी, हालांकि फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिला था। फिल्म में राजकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भारत के चुनाव प्रक्रिया पर आधारित इस फिल्म को खूब सराहा गया था। फिल्म का अधिकतर हिस्सा छत्तीसगढ़ के इलाकों में शूट किया गया था। फिल्म में संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी ने अहम रोल प्ले किया था। इसका डायरेक्शन अमित वी मसुरकर ने किया था।

हाल ही में रिलीज संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब को मनीष मुंद्रा की दृश्यम फिल्म्स और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म में संजय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें उनके अलावा दीपक डोबरियाल और सरिस्का सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म को विश्व स्तर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया। संजय की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button