आप को चंदा देने से मना कर रहे अन्ना हजारे

 आम आदमी पार्टी (आप) के चंदा के खिलाफ अभियान चलाने वालों के प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की। इस दौरान उसने अपने अभियान से अन्ना को अवगत कराया।
आप को चंदा देने से मना कर रहे अन्ना हजारे

यूपी: योगी ने छेड़ा ‘लव जिहाद’ का मुद्दा, कहा- यूपी को कश्मीर बनाया जा रहा है

डॉ. मुनीश रायजादा की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल हजारे के पैतृक गांव रालेगण सिद्धि गया था। रायजादा ने एक बयान में कहा कि हमने अन्ना को बताया कि आम आदमी पार्टी को अब तक 40,000 लोगों ने चंदा नहीं देने का वादा किया है। उन्होंने आप के राजनीतिक धन के खिलाफ हाल ही में आई आयकर विभाग की रिपोर्ट के बारे में भी अन्ना को जानकारी दी। इस रिपोर्ट में आप द्वारा इकट्ठा किए गए चंदे में से 27 करोड़ रुपये की हेराफेरी की बात कही गई है। इस पर अन्ना ने चंदा बंद अभियान को इस रिपोर्ट के प्रति जनता को जागरूक करने को कहा। आप को चंदा न देने के अभियान की शुरुआत पिछले साल 24 दिसंबर को की गई थी।

 

Back to top button