हर दिन करे इन तीन मंत्रों का जाप… कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी सारी परेशानी

हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है। इसके लिए वह कई प्रकार के यत्न भी करते हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है। दरअसल, भौतिक संसार में लोगों की इच्छाएं अनेक हैं, जिनकी पूर्ति होना संभव नहीं है। इसके साथ ही ग्रह-नक्षत्र में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में भी अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति कभी सुख तो कभी दुःख में रहता है। अगर सुख मिले तो व्यक्ति खुश रहता है। वहीं, अगर दुःख मिले तो व्यक्ति निराश और हताश हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको पुराणों में निहित उन वैदिक मंत्रो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जप से आप सभी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही आपके घर में सुख शांति और समृद्धि भी आएगी। आइए जानते हैं।

ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा। इस मंत्र का रोजाना स्नान के बाद 11 बार जाप करें। आप चाहे तो शाम में भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

समस्त प्रकार की बाधा से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

वेदों में बताया गया है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही समस्त प्रकार के पाप, दु:ख, भय एवं शोक से भी निजात मिलता है।

स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करें

ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं।

भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

गायत्री मंत्र के जाप से नव जीवन संचार की ऊर्जा मिलती है। साथ ही समस्त प्रकार की  मानसिक चिंताओं से मुक्ति के साथ स्मरण शक्ति बढ़ाने और जीवन में नई ऊर्जा संचरण के लिए गायत्री मंत्र का जाप सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। ऐसे में रोजाना स्नान-ध्यान के बाद गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button