जमकर वायरल हो रहा है अंग्रेजी बोलती इस बुजुर्ग महिला का वीडियो…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम भगवानी देवी है। वीडियो में दादी काफी अच्छी अंग्रेजी बोलती हुई दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है। सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने हुए दादी से जब कोई शख्स महात्मा गांधी के बारे में बोलने को कहता है तो वह अंग्रेजी में बोलना शुरू कर देती हैं।

वीडियो में दादी कहती हैं, ‘महात्मा गांधी विश्व के एक महान आदमी थे। वे राष्ट्रपिता थे। वह हिंदू और मुसलमान दोनों से ही प्यार करते थे। इसके अलावा वह साधारण जीवन जीते थे। उनकी समाधि राजघाट पर है।’ दादी उनके बारे में सभी बातें अंग्रेजी में ही बोलती हैं। वीडियो को अब तक 308 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 16.7 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल बोथरा ने लिखा, ‘महिला के अंग्रेजी टेस्ट के लिए आप 10 में से कितने अंक देंगे।’ दूसरे ट्वीट में उन्होंने शशि थरूर को टैग करते हुए लिखा कि यह जानना दिलचस्प होगा कि आप इस महिला को उसकी अंग्रेजी के लिए कितने अंक देते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अब शरूर और महिला के बीच कांटे का मुकाबला होगा।

बता दें कि शशि थरूर को उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी के लिए जाना जाता है। कई बार ट्विटर पर उनकी लिखी बातों को समझने के लिए लोगों को शब्दकोश का सहारा लेना पड़ता है। जहां लोग महिला के वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। वहीं यह भी कह रहे हैं कि ग्रामीण दिखने वाली महिला को काफी ज्ञान है और उसकी अंग्रेजी भी अच्छी है। इलके अलावा कुछ लोग उनकी उम्र और आत्मविश्वास के लिए उन्हें 10 में से 11 नंबर दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button