तमिलनाडु: मंदिर में खुदाई के दौरान मिला सोने के सिक्कों से भरा घड़ा, कीमत जानकर हर कोई हुआ हैरान

तमिलनाडु के एक मंदिर में खुदाई के दौरान मजदूर उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें एक घड़ा नजर आया। जब इस घड़े को खोला गया तो मजदूरों की आंखें फटी रह गईं। दरअसल, इस घड़े में सोने के सिक्के थे। यह वाकया तिरुचिरपल्ली जिले के तिरुवनैकवल में स्थित जम्बूकेश्वरर मंदिर का है। मंगलवार को सोने के सिक्कों से भरा घड़ा मिला था जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घड़े में 505 सोने के सिक्के मिले हैं जिनका वजन 1.716 किलो है। घड़े में मिले सोने के सिक्कों का बाजार भाव लगभग 70 लाख से ज्यादा का माना जा रहा है।

HOLI पर रेलवे यात्रियों को दे रहा बड़ा तोहफा, चला रही है स्पेशल ट्रेन, जाने कंहा से कंहा तक

घड़ों में मिले सोने के सिक्कों में उर्दू भाषा में लिखा मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह सिक्के मुगलकालीन हो सकते हैं। बता दें जमीन में सोने के सिक्कों से भरे घड़े मिलने के मामले पूर्व में भी आ सके हैं।

 

 

Back to top button