जानिये… हाथो की रेखाओ से किन लोगो की शादी के बाद चमकती है किस्मत

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हथेली पर बनने वाली रेखाएं और आकृतियों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई तरह की जानकारियां मिलती हैं। इसके साथ ही हथेली पर मौजूद पर्वत से व्यक्ति के भाग्य के बारे में भी कई चीजें पता चलती हैं। वहीं हथेली पर कुछ निशान ऐसे बने होते हैं जिसको देखकर मालूम होता है कि व्यक्ति की किस्मत शादी के बाद बदल जाती है।

–  हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार शुक्र पर्वत( अंगूठे की नीचे की हिस्सा) से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है तो विवाह के बाद व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

–  हथेली के बीच में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाना बहुत ही अच्छी मानी जाती है। ऐसे लोगों का भाग्य भी शादी के बाद बदलता है।

– समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। इसके साथ ही बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। इस रेखा विवाह रेखा कहते है।

– किसी भी व्यक्ति के प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर किया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होता है।

– ऐसा माना जाता है कि हथेली में बुध पर्वत पर जितनी आड़ी रेखाएं होती है व्यक्ति के उतने ही प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। धुंधली एवं अस्पष्ट रेखाओं का इन मामलों में विचार नहीं किया जाता है। यहां पर जो रेखा सबसे लंबी और साफ होती है उसे विवाह रेखा माना जाता है। वहीं अन्य रेखाओं को प्रेम प्रसंग के रूप में माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button