बड़ी खबर : 122 यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डालकर उड़ता रहा AI का विमान

एयर इंडिया का विमान सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़कर बर्ड हिट का शिकार होने के बावजूद भोपाल से दिल्ली की उड़ान भरता रहा। इस विमान में 122 यात्री सवार थे। एयर इंडिया-436 के विमान में बर्ड हिट की वजह से लीकेज हो  रहा था।
बड़ी खबर : 122 यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डालकर उड़ता रहा AI का विमान 
विमान में लीकेज की वजह से फ्यूल कम होने की स्थिति में पायलट ने दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग की परमीशन मांगी थी। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को इस वजह से दरकिनार किया गया क्योंकि इसने तय नियमों का पालन नहीं किया था।

जयललिता की ‘डेथ मिस्ट्री’ पर डॉक्टर का बयान- ऑर्गन फेल होने से हुई मौत

जिसके बाद विमान को जयपुर में लैंड कराने के लिए कहा गया। आखिरकार विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली जाने वाले इस विमान में 122 यात्री सवार थे, जिसे बाद में जयपुर में डाइवर्ट किया गया। 

 
Back to top button