कोरोना वायरस ने लिया विकराल रूप, हुई 2000 लोगो की मौत, 37,000 लोग हुए संक्रमित

फिलीपींस के तीस लोगों को चार्टर्ड विमान से चीन के वुहान शहर से वापस लाया गया है। इनमें एक नवजात भी शामिल है। देश के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। विमान में सवार सभी लोगों और विदेश और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से 811 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 37,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

यात्रियों और 10-सदस्यीय सरकारी टीम को विमान से उतरने के बाद बसों से टारलैक प्रांत के न्यू क्लार्क सिटी के नजदीकी एथलीट विलेज में ले आया। हुबेई में लगभग फिलीपींस के 300 लोग मौजूद हैं। फिलीपींस ने देश में कोरोनोवायरस संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें एक 44 वर्षीय चीनी व्यक्ति भी शामिल है, जो वुहान से यात्रा करके वापस लौटा था और मनीला के एक सरकारी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। 230 संदिग्ध मरीज को निगरानी में रखा गया है।

2003 SARS से ज्यादा हुआ चीन में मौत का आंकड़ा

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2003 में फैले सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (Severe Acute Respiratory Syndrome) को पार कर गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एसएआरएस के कारण 26 देशों में 9 महीने के दौरान 774 लोगों की मौत हुई थी। 

हांगकांग में 26 मामलों की पुष्टि 

शनिवार के अंत तक, हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में एक मौत के साथ 26 मामलों की पुष्टि हुई है।  मकाओ एसएआर 10 और ताइवान में 17 मामलों की पुष्टि हुई है। मकाओ और ताइवान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस ने शुरू किया किसान जनजागरण अभियान, जानें इससे किसानों को होने वाले फायदे

15 जनवरी के बाद चीन गए विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर रोक

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार 15 जनवरी, 2020 को या उसके बाद चीन जाने वाले विदेशियों को भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश या भारत-म्यांमार भूमि सहित किसी भी हवाई, भूमि या बंदरगाह से भारत सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

शनिवार को 89 लोगों की मौत

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 89 मौतों और 2,656 नए पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली। मरने वालों में हुबेई प्रांत में 81 लोगों की मौत हुई, जबकि, दो हेनान में और एक हेबै, हेइलोंगजियांग, अनहुई, शेडोंग, हुनान और गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र में मौत हुई।

शनिवार को 3,916 नए संदिग्ध मामले सामने आए

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, आयोग ने कहा कि शनिवार को 3,916 नए संदिग्ध मामले सामने आए। शनिवार को 87 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, जबकि 600 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शनिवार के अंत तक चीन में कुल पुष्टि के मामले 37,198 तक पहुंच गए। इससे मरने वालों की संख्या 811 हो गई। 

6,188 मरीज गंभीर

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार आयोग ने कहा कि 6,188 मरीज गंभीर स्थिति में हैं और 28,942 लोगों को वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 2,649 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आयोग ने कहा कि 31,124 को शनिवार को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई, जबकि, 1,88,183 लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।

 25 से अधिक देशों में मामले समाने आए

कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर के अंत में चीन के वुहान शहर में पाया गया था। इसके बाद से यह 25 से अधिक देशों में मामले समाने आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रकोप के मद्देनजर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

Back to top button