भारत में लॉन्च हुआ Realme C3, जाने कीमत और फीचर्स

Realme एक के बाद एक अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च करने में लगा हुआ है और इसी कड़ी में उसने एक और धमाका करते हुए अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च कर दिया है। महज 6,999 रुपए की कीमत के साथ आए इस फोन में शानदार और ढेर सारे फीचर्स हैं। बजट स्मार्मटफोन की कैटेगरी में Realme C2 ने अच्छा दम दिखाया था और अब उम्मीद की जा रही है कि Realme C3 भी ऐसा ही कुछ कमाल करने वाला है।

Realme ने Realme C3 को लॉन्च किया है और यह फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। Flipkart पर इससे जुड़ा एक लिस्टिंग पेज पहले ही सामने आ चुका है। जहां तक Realme C3 के फीचर्स की बात है तो यह 5000mAh बैटरी के अलावा डुअल कैमरा और दुनिया फास्टेस्ट कहे जाने वाले MediateK G70 प्रोसेसर के साथ आया है।
यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है मच्छर के काटने से क्यों होती है खुजली? जानिए…
स्पेसिफिकेशंस के मामले में Realme C3 6.5 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ मिनि ड्रॉप नॉच दिया गया है, कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा है जिसमें इसका दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर है। इसमें यूजर को पोट्रेट मोड, क्रोमा बूस्ट, HDR मोड दिया गया है। फ्रंट की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसका खास फीचर है इसमें दिया गया रिवर्स चार्जिंग फीचर जो कि जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे फोन को भी चार्ड कर सकता है। यह तीन कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि आप दो सिम के साथ मेमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इस फोन को 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मेमोरी दी गई है वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मेमोरी ऑफर की जा रही है। Realme C3 की पहले सेल वेलेंटाइंस डे के दिन यानि 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे सो होगी।





