गुजरात में रेल मंत्री से बदसलूकी, 12 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

रेल मंत्री उद्योग मंडल के कार्यक्रम हिस्सा लेने के लिए आए थे।

गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रेल मंत्री सुरेश प्रभु के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे के क्षेत्र में गुजरात के प्रति केंद्र की उदासीनता का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया। यह घटना नानपुरा इलाके में शनिवार को हुई। पुलिस ने इस संबंध में 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रेल मंत्री उद्योग मंडल के कार्यक्रम हिस्सा लेने के लिए आए थे। उनके आने से पहले कार्यक्रम स्थल पर करीब 50 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। हालांकि कुछ कार्यकर्ता खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर रेल मंत्री के करीब पहुंचने में सफल रहे।
प्रभु जैसे ही अपने वाहन से उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बावजूद प्रभु कार्यक्रम में शामिल हुए। रेल मंत्री ने कई सारे ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पूरे गुजरात में 35 सड़क अंडरब्रिज निर्माण के लिए शिलान्यास किया है। इसके अलावा गुजरात में कई रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित की।





