एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से आग को लेकर आई ये बड़ी खबर, बुश फायर का खतरा एक बार फिर..

दुनिया के खूबसूरत देश में शामिल ऑस्ट्रेलिया में फिर बुश फायर का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है. स्थानीय मीडिया के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र के मुख्यमंत्री एंड्रयू बर्र ने शुक्रवार को इस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की. अपने बयान में उन्होंने कहा कि 2003 की विनाशकारी आग के बाद से राजधानी को बुश फायर के सबसे बड़े खतरे का सामना करना पड़ रहा है.
इस मामले को लेकर सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक बर्र ने कहा, ‘ज्यादा गर्मी, हवा और एक शुष्क जमीन ने कैनबरा के दक्षिण में उपनगरों को खतरे में डाल दिया है… यह आग बहुत अप्रत्याशित हो सकती है. यह बेकाबू हो सकती है.’
चीन में बेहद खतरनाक हुआ कोरोना वाइरस, चलते-चलते अचानक मर रहे है लोग..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में आग ने कहर बरपाया हुआ है.पिछले कुछ हफ्तों में इसका और भी बुरा हाल देखने को मिल रहा है. क्योंकि देश में आमतौर पर जनवरी और फरवरी में तापमान अपने चरम पर रहता है. पिछले साल सितंबर से अबतक इसकी चपेट में आने से 30 से अधिक लोग कि मौत हो चुकी है और अनुमानित एक अरब जानवर मारे गए हैं. जबकि हजारों घर नष्ट हो गए हैं.पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के मंत्री मिक जेंटलमैन ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं और पुलिस बलों ने कैनबरा को सुरक्षित रखने के लिए बहुत बड़े स्तर पर तैयारी की है. उन्होंने बताया कि कैनबरा के घरों को सुरक्षित रखने के लिए कई योजना बनाई गई है. लोग सतर्क रहे और आपातकालीन कर्मियों की सलाह सुने.





