सोते समय मुँह से निकलती है लार, तो हो जाइये सावधान

अगर आपके भी मुँह से सोते समय लार बाहर निकलती है तो सावधान हो जाइये क्योकि ये आपको कोई आम बात लग सकती है लेकिन ये आपके ख़राब सेहत की ओर इशारा है।  दरअसल, मुँह से लार गिरना इन्फेक्शन के कारण होता है जो आपके नाक या गले का इन्फेक्शन हो सकता है जिसके कारण मुँह में बनाने वाली लार सोते समय आपके मुँह से बाहर की ओर आने लगती है।  इसे नज़रअंदाज ना करे इसका इलाज करे।  

डॉक्टरों की माने तो मुँह से लार गिरना के कई अन्य कारण भी होते है जैसे की अगर व्यक्ति को कोल्ड या फ्लू हुआ हो तो भी लार गिरने की समस्या होती है क्योकि ऐसी स्थिति में नाक बंद रहता है और हवा का प्रभाव मुँह से आता जाता है इसलिए ये हो सकता है इसके अलावा गले में खराश की वजह से भी ये समस्या हो सकती है जो की एक इन्फेक्शन का ही प्रकार है।  इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति का पेट ख़राब हो या पेट ठीक से साफ़ नहीं हो रहा है तो भी लार बहने की समस्या होती है , ऐसा इसलिए होता है क्योकि हमारा शरीर एक रुट फॉलो करता है और विषाक्त पदार्थ को लार के रूप में शरीर से बाहर निकालता है.

यह भी पढ़ें: तो इसलिए विदाई के समय दुल्हन फेकती है चावल, जानें इसके पीछे का ये बड़ा राज

अगर आप इस समस्या से बचाना चाहते है तो कुछ उपाय आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है इसके लिए सबसे कारगर उपाय है की मिंट का पानी पिए और अगर ऐसा नहीं कर सकते है तो मिंट का माउथ फ्रेशनर या च्विंगम चबाये।  इसके अलावा पेट की सफाई का ध्यान रखे ताकि किसी भी इन्फेक्शन का शिकार न हो।  

 

Back to top button