सुभाषचंद्र बोस की 123वी जयंती पर पीएम मोदी ने शेयर किया एक ऐसा पत्र, जिससे बहुत से लोग अबतक थे अनजान

स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की 123वी जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय साथियों की उन्नति और भले के लिए हमेशा डटे रहने वाले ‘नेताजी’ का यह देश हमेशा आभारी रहेगा। मोदी ने ट्विटर पर 1.55 मिनट का वीडियो शेयर करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान के संबंध में बताया और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके समर्पण को याद किया।
पीएम मोदी ने कहा है कि, ‘भारत, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बहादुरी और उपनिवेशवाद का विरोध करने में उनके योगदान का हमेशा आभारी रहेगा। वह अपने भारतीय साथियों की प्रगति और हित के लिए हमेशा डटे रहे।’ पीएम मोदी ने नेता जी के पिता जानकीनाथ बोस द्वारा उनके जन्म के दौरान लिखे गए एक पत्र को भी ट्वीटर पर साझा किया।
पीएम मोदी के भाई इस गणतंत्र दिवस पर देश के लिए करने जा रहे ये बड़ा काम, सुनकर सबको होगा गर्व

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ’23 जनवरी 1897, जानकीनाथ बोस ने अपनी डायरी में लिखा था, ‘मध्यरात्रि को एक बेटे का जन्म हुआ है।’ यह बेटा एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और विचारक बन गया, जिसने अपना जीवन एक महान – भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। मैं नेताजी बोस की बात कर रहा हूं, जिन्हें हम आज उनकी जयंती पर गर्व से याद कर रहे हैं।’
India will always remain grateful to Netaji Subhas Chandra Bose for his bravery and indelible contribution to resisting colonialism. He stood up for the progress and well-being of his fellow Indians. pic.twitter.com/otUlFanULs
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2020





