सर्जिकल स्ट्राइक पर दुनिया के बड़े-बड़े देशों में रिसर्चः मोदी

नई दिल्ली/मेरठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेरठ की चुनावी रैली से पाकिस्तान पर भी सीधा हमला बोला। मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि सेना के जवानों ने पाक की धरती पर जाकर पाई-पाई का हिसाब चुकता कर दिया। मोदी ने कहा कि दुनिया के देश इस पर रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर इतने बड़े सैन्य ऑपरेशन को अंजाम कैसे दिया जा सका।

यूपी चुनाव 2017: अखिलेश ने मोदी के SCAM का दिया करारा जबाब

सर्जिकल स्ट्राइक पर दुनिया के बड़े-बड़े देशों में रिसर्चः मोदी
पिछली सरकारों की रक्षा नीति की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि पहले जवानों को हाथ पर हाथ धरे रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि देश के फौजियों की ताकत और बहादुरी को कम करके आंका गया। दुश्मन अंधेरी रात में हमारे फौजियों को मारकर भाग जाते थे, लेकिन वे बंदूक पास होने के बावजूद उसे चला नहीं सकते थे।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस स्थिति को बदला है। उन्होंने कहा, ‘मैंने फौजियों से बात की। उनके मन के इरादे को जानने की कोशिश की। हमारी फौज ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। दुनिया के बड़े-बड़े देश अभी यह रिसर्च कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। इतना बड़ा ऑपरेशन और पाकिस्तान की धरती पर जाकर। पाई पाई का हिसाब चुकता कर दिया गया।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button