दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं की लिस्ट में आया प्रियंका चोपड़ा का नाम, बोलीं-शुक्रिया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल 100 महिलाओं में शामिल की गयी है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है और इसी वजह उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान भी मिला है। 

हाल ही में उनका नाम दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल 100 महिलाओं में शामिल किया गया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:  अजय देवगन आज से शुरू करेंगे भारत की सबसे महँगी फिल्म की शूटिंग, जाने फिल्म का बजट

वेबसाइट ने फैशन, फूड, एंटरटेनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्यूटी, म्यूजिक के क्षेत्र की महिलाओं को लिस्ट में शामिल किया है। इसमें एंटरटेनमेंट कैटेगरी में प्रियंका का नाम शामिल किया गया है, जो भारत के लिए भी गर्व की बात है। इस लिस्ट में नाम आने के बाद प्रियंका ने शुक्रिया अदा किया है।

प्रिंयका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, “क्रिएट एंड कल्टीवेट का शुक्रिया… जिसने मेरा नाम इस साल की एंटरटेनमेंट कैटेगरी में क्रिएट कल्टीवेट 100 लिस्ट में शामिल किया है।” अभिनेत्री ने साथ ही एक लिंक साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लिखा है। हाल ही में फोर्ब्स ने भी प्रियंका चोपड़ा को टॉप-100 सेलेब्स लिस्ट में शामिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button