T20 वर्ल्ड कप 2020: टीम इंडिया का ऐलान, केवल एक नया चेहरा हुआ सामिल, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना को इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान चुना गया है। 21 फरवरी से शुरू हो रहे इस आईसीसी टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। ओपनिंग मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी शो ग्राउंड में खेला जाएगा।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में बंगाल की बल्लेबाज रिचा घोष एकमात्र नया चेहरा हैं। टीम में और किसी नए चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा भी अपने पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ऋचा को हाल ही में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में उनके अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला, जिन्होंने 26 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 36 रन बनाए थे।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। यह टूर्नामेंट 21 फरवरी से 8 मार्च 2020 तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है।
आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया (डिफेंडिंग चैंपियन और 4 बार की विजेता- 2010, 2012, 2014, 2018), न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड (2009 की चैंपियन), वेस्टइंडीज (2016 चैंपियन), दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इंडिया के खिलाफ Australia का ये शानदार रिकॉर्ड हर किसी का होश उड़ाने के लिए काफी, देखे पूरी लिस्ट..
आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2020 भारतीय क्रिकेट टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी।
📢Squad Announcement📢@ImHarmanpreet will lead India’s charge at @T20WorldCup #T20WorldCup #TeamIndia pic.twitter.com/QkpyypyJKc
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 12, 2020
आईसीसी महिला 2020 टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
फरवरी 21- ऑस्ट्रेलिया vs भारत (सिडनी शो ग्राउंड)
फरवरी 22- वेस्टइंडीज vs क्वालिफायर 2 (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन, WACA)
फरवरी 22- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन, WACA)
फरवरी 23- इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन, WACA)
फरवरी 24- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन, WACA)
फरवरी 24- भारत vs क्वालिफायर 1 (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन, WACA)
फरवरी 26- इंग्लैंड vs क्वालिफायर 2 (मनूका, ओवल)
फरवरी 26- वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान (मनूका, ओवल)
फरवरी 27- ऑस्ट्रेलिया vs क्वालिफायर 1 (मनूका, ओवल)
फरवरी 27- भारत vs न्यूजीलैंड (जंक्शन, ओवल)
फरवरी 28- दक्षिण अफ्रीका vs क्वालिफायर 2 (मनूका, ओवल)
फरवरी 28- इंग्लैंड vs पाकिस्तान (मनूका, ओवल)
फरवरी 29- न्यूजीलैंड vs क्वालिफायर 1 (जंक्शन, ओवल)
फरवरी 29- भारत vs श्रीलंका (जंक्शन, ओवल)
मार्च 1- दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान (सिडनी शो ग्राउंड)
मार्च 1- इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज (सिडनी शो ग्राउंड)
मार्च 2 – श्रीलंका vs क्वालिफायर 1 (जंक्शन, ओवल)
मार्च 2 – ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड (जंक्शन, ओवल)
मार्च 3- पाकिस्तान vs क्वालिफायर 2 (सिडनी शो ग्राउंड)
मार्च 3- वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका (सिडनी शो ग्राउंड)
सेमीफाइनल
मार्च 5- (सिडनी शो ग्राउंड)
मार्च 5- (सिडनी शो ग्राउंड)
फाइनल
मार्च 8- (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)





