मायावती ने कहा, प्रियंका यूपी में घड़ियाली आंसू बहाने आतीं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर शनिवार को सीधा हमला बोला और अपनी पार्टी को देश की अन्य पार्टियों से बेहतर बताते हुये कहा कि वो अन्य की तरह दोहरा मापदंड नहीं अपनाती ।
सुश्री मायावती ने शनिवार को किये ट्वीट में कहा कि कांग्रेस महासचिव अपने निजी कार्यक्रम में कल राजस्थान तो जाती हैं लेकिन कोटा जाना जरूरी नहीं समझती जहां के एक अस्पताल में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत सरकार की लापरवाही से हुई है। प्रियंका खुद एक मां हैं । बेहतर होता कि वो कोटा भी जातीं और अपने बच्चे खो चुके मांओं के आंसू पोछती। उन्होंने कहा कि प्रियंका ओछी राजनीति के तहत उत्तर प्रदेश बार बार घड़ियाली आंसू बहाने आ जाती है।
सुश्री मायावती ने ट्वीट में कहा कि बीएसपी किसी भी मामले में कांग्रेस,बीजेपी और अन्य पार्टियों की तरह दोहरा मापदंड अपना कर घटिया राजनीति नहीं करती । बीएसपी की नीति पूरी तरह से साफ है ।

Back to top button