दोस्त की कोठी में रुके MS धोनी, लेकिन फैंस हुए मायूस, जानिए वजह…

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिन मसूरी में बिताने के बाद बुधवार को वापस लौट गए। धोनी यहां अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और दोस्तों के साथ आए हुए थे। मसूरी के जब्बरखेत में अपने दोस्त की कोठी में उन्होंने स्टे किया। उन्होंने वहां के स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई और जमकर पहाड़ी व्यजनों का लुत्फ उठाया।

लेकिन धोनी के फैंस को मायूसी ही हाथ लगी, क्योंकि वह धोनी से नहीं मिल पाए। वहीं मसूरी मलिंगार चौक पर धोनी ने एक कैफे में कॉफी का आंनद लिया और फैंस के साथ फोटो खिंचवाई। मालिक ने कहा कि धोनी को अचानक अपने कैफे में देखकर वह हैरान हो गए और उनकी खुशी का ठिखाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि धोनी ने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था, जिससे उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।

यह भी पढ़ें: कटी लाइट तो दफ्तर पहुंचकर चार कर्मचारियों पर तान दी पिस्टल और फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button