समुद्र के किनारे मिला दुनिया का सबसे अनोखा जीव, जिसे देख पूरी दुनिया हुई हैरान…

समुद्र के किनारे फिलीपीन्स में एक रहस्यमय विशालकाय जीव मिला है। करीब एक ट्रक के बराबर ये जीव लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। फिशरी डिपार्टमेंट इसे व्हेल्स के अवशेष जैसा बता रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने 20 फीट लंबे इसे जीव का नाम ग्लोबस्टर रख दिया है। लोगों का मानना है कि ये किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत है। हालांकि, इसकी सटीक पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। ये जीव ओरियन्टल मिन्डोरो प्रॉविन्स में समुद्र के किनारे बीच पर बहकर चला आया।

मिली जानकारी के अनुसार ये व्हेल मछली के अवशेष जैसा लग रहा है। इसकी सही पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही हो पाएगी। रहस्यमय जीव का नाम ग्लोबस्टर रखा है। इससे भयानक बदबू आने की शिकायत की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस जीव के सैंपल लिए हैं। उन्होंने खुद भी इससे आने वाली बदबू को महसूस किया, जो बहुत भयानक थी। उन्होंने बताया कि इसकी बदबू के चलते तकरीबन उल्टी करने की नौबत आ गई थी।

तो इसलिए इस गाने को सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग, 63 साल पहले हो चुका है बैन

यहां से लौटकर नहाने के बाद मुझे थोड़ा बेहतर महसूस हुआ, पर बदबू अब भी मेरी नाक में है। लोकल लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं बीच पर मरा पड़ा मिला ये जानवर किसी अनहोनी या प्राकृतिक आपदा का संकेत तो नहीं है। एक शख्स ने कहा कि ये ग्लोबस्टर संकेत है कि कुछ गलत होने वाला है। एक महिला ने कहा, मैं इसे देखकर शॉक्ड रह गई। मैंने इसके जैसी कोई चीज कभी नहीं देखी। बच्चे भी इससे डरे हुए हैं। किसी को नहीं पता कि ये क्या है।

Back to top button