पाक में गुरुद्वारे पर हमला, BJP का विपक्षियों पर जबरदस्त पलटवार, कहा-अत्याचार के और सबूत चाहिए

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों पर अत्याचार की नई तस्वीर सामने आई है. ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पथराव किया और हमलावरों ने ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकी भी दी.

इस हमले को लेकर भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान में सिख समुदाय की सुरक्षा की मांग की. वहीं, देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर हुए इस हमले को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उनके नेता भुनाने में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें: बगदाद में अमेरिका की दूसरी एयर स्‍ट्राइक से हिला पूरा देश, बिछाई लाशे…

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया. पात्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, पाकिस्तान में हमारे सिख भाइयों को धमकी दी जा रही है. इन कांग्रेसियों को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के क्या और सबूत चाहिए?

Back to top button