2020 के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका, बढ़ाये गैस सिलेंडर के दाम

नए साल में आपकी जेब पर भारी पड़ेगा गैस सिलेंडर का दाम. एक जनवरी 2020 से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ है.


अब सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
दिल्ली में आज से 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे. कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये है. वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है. कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: UP के बाद अब इस राज्य में इंटरनेट बंद, 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, 15 Facebook अकाउंट बंद

दिसंबर में इतनी थी कीमत
दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 695.00 रुपये चुकाने पड़ते थे. कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था.

पिछले साल सरकार ने दिया था तोहफा

गौरतलब है कि पिछले साल नए साल के मौके पर मोदी सरकार ने एलपीजी सिलिंडर के दाम में भारी कटौती कर देशवासियों को तोहफा दिया था. तब गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपये की कटौती की गई थी.

Back to top button