आ गया सबसे छोटा PC, कीमत मात्र 6,600 से शुरू, जानिए फीचर

दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर लॉन्च कर दिया गया है। चीन आधारित कंपनी B2GO कंपनी ने एक नई टीवी स्टीक लॉन्च की है। यह दुनिया का सबसे छोटा पीसी कहा जा रहा है। यह स्टीक काफी छोटी है। इसे आप किसी भी पुराने टीवी या कंप्यूटर मॉनिटर में कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आपकी डिवाइस स्मार्ट बन जाएगी। यह डिवाइस च्विंग गम जितना ही छोटा है। इस नई टीवी स्टीक का नाम X96s है। यह इतना छोटा है कि इसका वजन मात्र 31 ग्राम है। यह बेहद पोर्टेबल है। इसे भारत में लॉन्च किया गया है।

B2GO X96s की कीमत और उपलब्धता: इस एंड्रॉइड टीवी स्टीक को गियबेस्ट से खरीदा जा सकता है। इसे दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसकी कीमत 6,600 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसे 8,899 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यूजर्स को इसे खरीदने के लिए 985 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें: नए साल की शुरुआत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स, जानिए कीमत और फीचर

B2GO X96s के फीचर्स: यह डिवाइस साइज में काफी छोटी है। हालांकि, डिवाइस छोटी होने का यह मतलब नहीं है कि यह कम दमदार होगा। यह डिवाइस काफी पावरपुल है। यह क्वाड-कोर एमलॉजिक S905Y2 सीपीयू और माली-जी31 जीपीयू के साथ आता है। इसमें 4 जीबी तक की रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस डिवाइस में फुल साइज यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इस डिवाइस को आप मॉनिटर और टीवी से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button