अखिलेश का दावा: सपा-कांग्रेस गठबंधन जीतेगा 300 से अधिक सीटें

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि कांग्रेस सपा गठबंधन प्रदेश में 300 से अधिक सीट जीतेगा तथा इस गठबंधन से देश की राजनीति में दूरगामी परिणाम आएंगे। यादव बुलन्दशहर में चुनाव सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।300 से अधिक सीटें

300 से अधिक सीटें जीतेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा बुरा असर
भाजपा पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा कि लोक सभा चुनावों में अच्छे दिन के नाम पर वोट लेनी वाली पार्टी ने नोटबंदी करके आमजन को परेशानी में डाल दिया तथा इससे कई लोगों की मौते भी हुई। उन्होंने कहा कि कालाधन वापिस लाने व भ्रष्टाचार को समाप्त करने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता सामने आ गया। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तो सपा के घोषणा पत्र की भी नकल कर ली।

हाथी वाली पार्टी की प्रमुख को नकदी पसंद
मायावती का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि बसपा शासन काल में मूर्तिया बनाकर प्रदेश का पैसा खर्च किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा छोड़कर आने वाला प्रत्येक नेता कहता है कि हाथी वाली पार्टी की प्रमुख को नकदी पसंद है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कराया। बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया। उनका गठबंधन साम्प्रदायिक ताकतों को मजबूत नहीं होने देगा।

Back to top button