जानें आज लखनऊ में पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम, कितने बजे…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लखनऊ आएंगे. वे दोपहर 2.35 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद हेलिकॉप्टर से लामार्ट कॉलेज ग्राउंड जाएंगे. लामार्ट से वे लोकसभव जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी लोकभवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी लोकभवन ऑडिटोरियम में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे. नरेंद्र मोदी 4.35 बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वाई.पी. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां वह अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन भी होगा. इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री शाम में दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

अगले 24 घंटों में इन राज्‍यों में होगी बारिश, यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उधर दिल्ली में बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 95वीं जयंती पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वाजपेयी का जन्म आज (25 दिसंबर) ही के दिन 1924 को हुआ था. हिंदी में एक मिनट लंबे वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि जितनी ताकत वाजपेयी के भाषण में थी शायद उससे कई गुना ताकत उनके मौन में थी. उन्होंने कहा, “कब बोलना और कब मौन रहना वो जो ताकत थी वो अद्भुत थी.”

अमित शाह ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने आगे कहा, “विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल जी के जीवन में सत्ता का तनिक मात्र मोह नहीं रहा. उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा.”
Back to top button