झारखण्ड Election: बीजेपी को बड़ा झटका, रुझानों में गठबंधन बहुमत के पार

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अभी तक के सभी 81 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में कांग्रेस+ बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है। भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 11 सीटों पर आगे है। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे।

एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है। सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।
कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भाजपा 29 सीटों पर आगे। कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त मिलता दिखाई दे रहा है।
भाजपा 28 सीटों पर आगे
ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम शरणार्थियों को देना होगा 500 डालर की पेनाल्टी, जानिए मोदी सरकार के नए नियम…
हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा- बाबूलाल मरांडी
धनवार से जेवीएम (पी) के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगों के जनादेश ने हमें दी है। नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है। बाबूलाल मरांडी 2841 मतों से आगे चल रहे हैं।





