विंग कमांडर अभिनंदन पर बना गेम Award के लिए हुआ नॉमिनेट

गूगल (Google) ने साल 2019 के बेस्ट ऐप की लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस एनुअल लिस्ट में सभी कैटेगरी मिलाकर साल के सबसे अच्छे एंड्राइड ऐप को शामिल किया गया है। अवॉर्ड दुनियाभर में करोड़ों एंड्राइड यूजर्स के पसंदीदा Apps को भी हाइलाइट करता है। साल 2019 के यूजर्स च्वाइस विनर्स की टॉप 10 गेम्स की नॉमिनेशन की सूची में इंडियन एयर फोर्स एंड्राइड गेम भी रहा। इस गेम को ‘Indian Air Force: A cut Above’ के नाम से डब भी किया गया है। जो एंड्राइड और iOS में मुफ्त में उपलब्ध है। इस IAF गेम को दिल्ली की कंपनी द्वारा डेवलपर किया गया है।

कंपनी द्वारा इसी तरह का एक गेम साल 2014 में बनाया गया था जिसे ‘Guardians of Skies’ नाम दिया गया था। कंपनी द्वारा तैयार किए गए नए गेम में ‘Guardians of Skies’ की तर्ज पर ही कंट्रोल और ग्राफिक्स हैं। हालांकि डेवलपर्स द्वारा इसके गेम प्ले में कुछ बदलाव के साथ ही नई स्टोरी लाइन जोड़ी गई है।

विंग कमांडर अभिनंदन के जैसा मिलता है मिशन

इस गेम को खेलने वाले प्लेयर्स को उस तरह का मिशन दिया जाता है जैसा फरवरी 2019 में विंग कमांडर अभिनंदन को दिया गया था। गेम खेलने के दौरान गेमर्स को IAF के वार प्लेन्स की एक वृहद श्रृंखला का विकल्प मिलता है। इस गेम को खेलने के लिए कुल 10 मिशन दिए गए हैं।

यह गेम ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेमिंग को भी सपोर्ट करता है। जिसे अलग अलग प्लेयर्स एक दूसरे के खिलाफ गेम को पूरा कर सकते हैं। इस गेम में फाइटर प्लेन को उड़ाने के साथ ही मिशन पर जाने का चांस भी मिलता है। गेम को और रोचक बनाने के लिए डेवलपर्स द्वारा उसमें लांग रेंज मिसाइल को उपयोग करने का विकल्प भी दिया गया है।

Back to top button