3000 हिंसक प्रदर्शनकारियों को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, इस सुविधा पर लगाई रोक…

असम पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राज्य में पिछले सप्ताह हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और 190 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं अब-तक 136 मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जाम लगा। अधिकारियों के अनुसार सरकारी और निजी बसों पर पथराव किया गया है। नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में केरल में मंगलवार को लगभग 33 संगठनों द्वारा राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है। पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सम्भल में आज आधी रात तक इंटरनेट बंद रहेगा

सम्भल जिला प्रशासन ने बताया है कि जिले में आज आधी रात तक इंटरनेट बंद रहेगा। नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यह कदम उठाया गया है।  

यह भी पढ़ें: CAB: सीएम योगी का बड़ा फैसला ,UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू

असम पुलिस ने 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

असम पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राज्य में पिछले सप्ताह हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और 190 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं अब-तक 136 मामले दर्ज किए गए हैं। 

 

Back to top button