मौसम विभाग से बड़ी खबर: भारत के इन इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

मैदानी इलाकों में गुरुवार से शुरू हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के हुई बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर अब भी जारी है। इसकी वजह से लगभग पूरे देश में पारा गिरा है। मौसम विभाग और स्काईमेट के अनुसार अलगे कुछ दिनों तक मौसम का ये रुख बरकरार रहेगा। इसे देखते हुए कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जानें- किस राज्य में कैसा है मौसम का हाल और अगले एक सप्ताह बारिश व बर्फबारी की क्या संभावना है?

आज भी बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले

स्काईमेट के अनुसार गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। ओले से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भी गुरुवार को बारिश के साथ काफी बर्फबारी हुई है। जम्मू के वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ ढक गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश व हिमपात जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अलर्ट जारी किया गया है कि बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर मुस्किलें बढ़ सकती हैं। हिमपात की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में अगले अगले दो दिन तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत अन्य मैदानी इलाकों में भी अगले दो दिन तक तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान कई जगह पर ओले भी गिर सकते हैं। बारिश और ओले की वजह से अधिकांश स्थानों पर ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक जाम से परेशान दूल्हा, हेलीकॉप्टर से दुल्‍हन को ले गया घर, सोशल मीडिया में मची धूम

दिल्ली में जारी रहेगी बारिश

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में भी जमकर बारिश हुई। इस दौरान हरियाणा के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में भी अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर में ढंड बढ़ेगी, लेकिन बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार है।

यूपी, बिहार व झारखंड में भी बारिश के आसार

स्काईमेट के अनुसार बिहार में एक ट्रफ बनी हुई है। इसकी वजह से गुरुवार शाम से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हुई है। शुक्रवार को भी इन इलाकों में बारिश जारी रहने के अनुसार है। शनिवार को भी बिहार से लगे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश की वजह से इन इलाकों में पारा गिरा है। ओलावृष्टि की वजह से कुछ जगहों पर फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल में बर्फबारी से हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के पहाड़ बर्फ की मोटी चादर से ढक चुके हैं। भीषण बर्फबारी की वजह से राज्य के कुफरी और नारकंडा इलाके में नेशनल हाईवे 5 को बंद कर दिया गया है। रोहतांग में डेढ़ फीट बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से रोहतांग दर्रा बंद कर दिया गया है। इससे लाहुल के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुल्लू में भी वर्फबारी से 22 बस रूट प्रभावित हैं और कई जगहों पर बसें फंस गई हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे समेत कई सड़क मार्गों पर यातायात बुरी प्रभावित है। मनाली में सीजन का पहला हिमपात होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। शुक्रवार को भी यहां कुछ इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से एक तरफ पर्यटक जहां खुश हैं, वहीं स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button