शादी के 15 दिन पहले लड़की की मां की मौत, फिर शादी वाले दिन दूल्हे ने हॉस्पिटल में दुल्हन के करवाए होश उड़ा देने वाले टेस्ट

हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के होश उड़ा दिए। शादी के तुरंत बाद दुल्हन उल्टियां करने लगी। शक में पति दुल्हन को अस्पताल ले गया। शादी के बाद लड़की को प्रेग्नेंसी टेस्ट और वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। उसे गैस्ट्राइटिस थी। शक करने और परेशान करने पर पत्नी ने पति पर केस कर दिया और कोर्ट तक ले गई।
पत्नी को फेरे के दौरान होने लगी उल्टी:
खबर के मुताबिक, उत्तरी कर्नाटक में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 29 वर्षीय शरद (बदला हुआ नाम) और 26 वर्षीय रक्षा (बदला हुआ नाम) की मुलाकात हुई। दोनों ही एमबीए ग्रेजुएट्स हैं। काफी समय साथ रहने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 को शादी करने का फैसला लिया।
यहाँ बीमारियों को दूर करने के लिए शरीर में लगाई जा रही आग, इलाज के दौरान लोगों का हो जाता है..
शादी के 15 दिन पहले ही रक्षा की मां की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद रक्षा डिप्रेशन में चली गई थी। रक्षा की इस हालत को देखकर शरद को लगा कि वो शादी से खुश नहीं है। उस दौरान रक्षा अपने दोस्त से बात किया करती थीं जो उसके बुरे वक्त में साथ था। शरद ने उसको गलत समझा।
ये थी उल्टी की वजह:
शादी के दिन रक्षा को गैस्ट्राइटिस (पेट की बीमारी) के कारण उल्टी हो गई। जिसके बाद शरद उनको तुरंत अस्पताल ले गया। रक्षा को लग रहा था कि गैस्ट्राइटिस के इलाज के लिए शरद अस्पताल लाया है। लेकिन जब डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट और वर्जिनिटी टेस्ट शुरू किया तो वो हैरान रह गई।