नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया विदेश मंत्रालय ने

भगोड़े रेप के आरोपी नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है और नए पासपोर्ट के आवेदन के भी खारिज कर दिया गया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी है. उन्होंने कहा, ‘हमने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है और नए आवेदन को भी खारिज कर दिया है. हमने सभी जगह इस बात से अवगत करवा दिया है कि यह व्यक्ति अपराध के कई मामलों में वांछित है.’

Back to top button