विडियो: यह गेंदबाज विकेट लेने के बाद बीच मैदान पर बना जादूगर, रूमाल से बना दी छड़ी

क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेशन करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका में खेली जा रही Mzansi Super League 2019 में एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। इस लीग में साउथ अफ्रीकाई टीम के गेंदबाज ने एक बड़े बल्लेबाज का विकेट चटकाया। इसके बाद सेलिब्रेशन में जो करतब इस गेंदबाज ने दिखाया वो किसी जादू से कम नहीं था।

दरअसल, एमएसएल में Paarl Rocks के लिए खेलते हुए तबरेज शम्सी ने विपक्षी टीम Durban Heat के बड़े बल्लेबाज डेविड मिलकर का विकेट लिया। इस विकेट को लेने के बाद तबरेज शम्सी बीच मैदान पर ही जादूगर बन गए। साउथ अफ्रीकाई टीम के लिए खेलने वाले तबरेज शम्सी ने सेलिब्रेशन के दौरान हाथ से रूमाल निकाला और उसे एक लंबी छड़ी के रूप में तब्दील कर दिया। शम्मी की इस मैजिक ट्रिक को देखकर मैदान में बैठा हर एक दर्शक हैरान था।
जादूगरी ने दिल जीता, और विपक्षी टीम ने मैच
हालांकि, Mzansi Super League 2019 के 24वें लीग मैच में तबरेज शम्सी की टीम Paarl Rocks को हार मिली। डबरन हीट ने पार्ल रॉक्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। ऐसे में कह सकते हैं कि डेविड मिलर के आउट होने से टीम को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शम्सी की इस जादुई शक्ति प्रदर्शन से हर कोई मंत्रमुग्ध था। इसका वीडियो खुद MSL ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे नीचे देख सकते हैं।
WICKET!
A bit of magic from @shamsi90 🎩
#MSLT20 pic.twitter.com/IxMqRYF1Ma— Mzansi Super League 🔥 🇿🇦 🏏 (@MSL_T20) December 4, 2019
आपको बता दें, तबरेज शम्सी इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो विकेट चटकाए। 4 ओवर के अपने कोटे में शम्सी ने 37 रन खर्च किए। ये मुकाबला काफी हाईस्कोरिंग था, क्योंकि पार्ल रॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए Cameron Delport की 84 रन और कप्तान फाफ डुप्लेसी की 66 रन की पारी के दम पर के दम पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन डरबन हीट ने एलेक्स हेल्स के 97 रनों के दम पर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।





