HMD ग्लोबल लॉन्च करने जा रही नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर…

HMD ग्लोबल गुरुवार यानी 5 दिसंबर को एक मेगा इवेंट में अपना अगल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है कंपनी ने ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी पहले ही अपने फैन्स को दे दी थी। माना जा रहा है कि नोकिया का यह नया डिवाइस Nokia 8.1 का उत्तराधिकारी Nokia 8.2 हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है और सबकुछ सस्पेंस रखा जा रहा है। अगर आप भी इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो नोकिया इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। भारत में यह लॉन्च इवेंट रात 9.30 शुरू होगा। खबर है कि इस इवेंट में एक से ज्यादा स्मार्टफोन पेश हो सकते हैं।

अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि लॉन्च होने वाला नया स्मार्टफोन Nokia 8.2 होगा। इसे लेकर जो जानकारियां लीक हुई हैं उसके अनुसार यह एक 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन हो सकता है जो क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह 5G फोन हो सकता है जिसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की मेमोरी होगी। यह Qualcomm’s Snapdragon 730 processor के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की सुरक्षा हमारे लिए टॉप प्रायरिटी
खबर यह भी है कि इस इवेंट में केवल Nokia 8.2 अकेला लॉन्च होने वाला फोन नहीं है, इस इवेंट में Nokia 5.2 और Nokia 2.3 भी लॉन्च हो सकते हैं। खबर है कि नोकिया 2.3 एक एंट्री लेवल फोन होगा जो एंड्रॉयड पाई पर आधारित होगा। वहीं नोकिया 5.2 की बात करें तो यह 6.1 इंच की फुल एचडी स्क्रीन और 3920 mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।





