खत्म हो सकती है मुफ्त इनकमिंग की भी आजादी कॉल रिसीव करने के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे

मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने नई टैरिफ दरें लागू कर दी हैं, जिससे ग्राहकों के खर्च में डेढ़ गुना तक इजाफा हो जाएगा। कंपनियों ने सबसे बड़ा झटका इनकमिंग कॉल पर दिया है, जहां ग्राहकों से फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) के  तहत दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट वसूले जाएंगे। विश्लेषकों का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाली दो-तीन तिमाहियों में मुफ्त इनकमिंग कॉल का दौर पूरी तरह समाप्त हो सकता है।

एसबीआई कैपिटल सिक्योरिटीज के मुख्य शोधकर्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पहले जियो ने अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर आईयूसी चार्ज के तहत 6 पैसे प्रति मिनट वसूलना शुरू किया और अब वोडा आइडिया व एयरटेल ने भी एफयूपी लगा दिया है।

Back to top button