झारखंड चुनाव को लेकर PM मोदी करेंगे कई जगह चुनावी सभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले मंगलवार को खूंटी और जमशेदपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता शिव पूजन पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहली सभा खूंटी में सुबह लगभग 11 बजे आयोजित होगी जिसके बाद वह अपराह्र लगभग एक बजे जमशेदपुर में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर को दो बड़ी चुनावी सभाएं की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।
झारखंड में पांच चरणों में कुल 81 सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं। पहले चरण के लिए 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में सात दिसंबर को, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को और पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी।





