आज भूकंप के झटके महसूस किए गए म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र पर

म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 4.5 की इस भूकंप की तीव्रता रही। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

फिलहाल इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताते चले इस पहले अल्बानिया शहर में विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।

जबकि काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे। यही नहीं तीन दिनों तक इस भूकंप में लापता हुए लोगों को निकालने के लिए बचावकार्य किया गया। फिलहाल इस भूकंप में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। रविवार को इसका बचावकार्य भी समाप्त कर दिया गया है।

इससे पहले थोड़ दिन पहले दिल्ली और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे,लेकिन राहत की बात यह रही है कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

बताते चले कि इससे पहले इंडोनेशिया शहर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इस शहर में भी भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या काफी उच्च स्तर पर पहुंची थी।

Back to top button