Flipkart पर बिग शॉपिंग डेज़ शुरू स्मार्ट फ़ोन पर पाएं भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज़ (Flipkart Big Shopping Days Sale) आज(1 दिसंबर) से शुरू हो गई है. पांच दिन तक चलने वाली इस सेल में कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. सेल में रियलमी (realme), सैमसंग (samsung), रेडमी (redmi), ऐपल (apple) जैसे ब्रांड के फोन पर छूट मिल रही है. आइए जानते हैं, फोन की बेस्ड डील्स के बारे में

इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एक डेडिकेटेड पेज बनाया है, जहां पर सारे ऑफर्स की जानकारी दी गई है. फ्लिपकार्ट के मुताबिक Big Shopping Sale में रियलमी 5 Pro पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है. दूसरी तरफ Realme 5 पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है, फोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.





