जानें क्यों इन दो राशि वाले लोगों को भूलकर भी नही पहनना चाहिए काला धागा

ज्यादातर लोग विभिन्न कारणों की वजह से काला धागा बांधते हैं। मुख्य रूप से काला धागा पैर,गला,कलाई और कमर में पहना जाता है। कोई-कोई काला धागा सजावट के रूप में प्रयोग करता है तो कोई बुरी नजर से बचने या टोने-टोटके के लिए इसे बांधता है। कहा जाता है कि काला रंग इंसान को बुरी शक्तियों और नजर से बचाकर रखता है। लेकिन आपको बता दे 12 राशियों में से 2 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए काला धागा पहनना अनुकूल नहीं माना जाता है।

1.मेष राशि

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। वहीं मंगल देवता को काला रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। अगर मेष राशि के लोग काले रंग का टीका या काले रंग का धागा बांध लेते हैं तो उनके जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। मेष राशि के लोगों के लिए काला धागा पहनना का मतबल होता है उनके जीवन में बेचैनी,दुख और असफलता का आना। इस वजह से मेष राशि के लोगों को काला धागा पहनने के लिए मना किया जाता है। मेष राशि के जातकों को लाल रंग शुभ माना गया है इसलिए इन लोगों के लिए लाल रंग का धागा अच्छा रहेगा।

तो इसलिए अस्थियों को नदी में ही प्रवाहित करते है लोग, जानें इसके पीछे का ये बड़ा राज

2.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को भी भूलकर काले रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। यदि इस राशि के जातक काला रंग का उपयोग करते हैं तो उनके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। जीवन में धन की कमी भी होना शुरू हो जाती है। इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग पहनना शुभ होता है। 

Back to top button