गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा के जरिए ऑपरेट कर सकेंगे स्मार्ट फैन को

आमतौर पर लोगों को अपने घर की छत पर लगे फैन को चालू और बंद करने के लिए उठना पड़ता है। दूसरी तरफ कई लोग चाहते हैं कि वह अपनी जगह बैठे-बैठे ही पंखे को एक आवाज से चालू या बंद कर सकें।

इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका की कंपनी कारो (Carro) ने खास स्मार्ट फैन (Carro Smart Celling Fan) लॉन्च किया है। इस पंखे की खासियत यह है कि यूजर्स इसको गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा के जरिए एक कमांड से ऑपरेट कर सकेंगे।
इसके अलावा यूजर्स को इस फैन में एलईडी स्मार्ट लाइट मॉड्यूल के साथ कूल और वार्म कलर टेंपरेचर सेटिंग का विकल्प मिलेगा।
कंपनी ने इस फैन की कीमत 499 डॉलर (करीब 35,778 रुपये) रखी है। फिलहाल, इस स्मार्ट फैन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्ट फैन 2020 के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक देगा।





