बिना हेलमेट तेज गति से बाइक पर सवार 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा और साढ़े 14 हजार रुपये का काटा चालान

यहां बिना हेलमेट पहन कर जा रहे तीन युवकों को पुलिसकर्मी को चुनौती देना महंगा पड़ा गया। पहले तो इन बाइक सवारों ने रेड लाइट जंप की और इसके बाद रैश ड्राइविंग करने हुए निकले। इस पर वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआइ ने उनको रुकने का इशारा किया तो वे चिल्‍लाकर यह कहते हुए तेजी से निकल गए कि पकड़ सको तो पकड़ कर दिखाओ। पुलिस ने आधे घंटे के अंदर उन्‍हें पकड़ लिया और साढ़े 14 हजार रुपये का चालान काटा।

चंडीगढ़ पुलिस ने आधे घंटे में घर से ट्रैस कर साढ़े 14 हजार का चालान

ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने आरोपित बाइक चालक को ट्रैस कर ट्रैफिक नियमों की विभिन्‍न धाराओं के उल्‍लंघर में नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत साढ़े 14 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस ने भविष्य के लिए चेतावनी भी दे दी।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक बिना हेलमेट पहने चंडीगढ़ के सेक्टर 25-38 चौराहे पर पहुंचे। उस समय वहां ट्रैफिक की रेड लाइट थी, लेकिन इसकी बिना कोई परवाह किए वे रेड लाइट जंप कर तेज गति से निकलने लगे। इस पर वहां तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने इशारा कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने बाइक की स्‍पीड और तेत कर दी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी को हाथ से इशारा करते हुए चिल्‍लाकर कहा, पकड़ सको तो पकड़ कर दिखाओ। इसके बाद वे सड़क के किनारे बने साइकिल ट्रैक से हाेकर बाइक भगाकर निकल गए।

एएसआइ से बोले- पकड़ सको तो पकड़ लो, ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाने वाले युवकों पर कार्रवाई

इस दौरान, किसी राहगीर ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से सीसीटीवी की मदद से बाइक का नंबर ट्रैक कर लिया गया। पुलिस बाइक मालिक सेक्टर-25 निवासी युवक विक्रांत निकला। इसके साथ ही ट्रैॅिक पुलिस की टीम उसके घर पहुंच गई।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने रेड लाइट जंप, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग, साइकिल ट्रैक पर बाइक चलाने सहित अन्य उल्‍लंघन में साढ़े 14 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके अलावा अगर बाइक सवार चालान छुटाने के समय लाइसेंस नही दिखाता है तो ट्रैफिक पुलिस 10 हजार रुपये का अलग से चालान करेगी।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसका लोग अलग-अलग कैप्शन लिखकर शेयर कर रहे है। कई लोग लिख रहे है कि पकड़ सको  को पकड़कर दिखाओ और कुछ घंटों में लगा चालान का लंबा फटका।

Back to top button