रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाये जानें के बाद, प्रज्ञा का बोलती बंद कर देने वाला Tweet, कहा..

लोकसभा में बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराथ गोडसे पर विवादित बयान देना भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भारी पड़ गया है। भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान से पूरी तरह से किनारा करते हुए उसे उनकी निजी राय बताया है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने उन्हें रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाने का निर्णय भी ले लिया है। कमेटी से हटाए जाने और संसदीय दल की बैठक में प्रतिबंधित किए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा का एक Tweet सामने आया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद आलाकमान उनसे बेहद नाराज बताया जा रहा है। इस वजह से उनके संसदीय दल की बैठक में आने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ‘हमने तय किया है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया जाएगा और इस सेशन में वह संसदीय दल की बैठकों में भी शामिल नहीं हो सकेंगी।’

साध्वी प्रज्ञा ने कही थी यह बात

पंजाब में लागू हुआ ये बड़ा नियम, अब सरकारी दफ्तरों में…

बुधवार को लोकसभा में SPG संशोधन बिल के समय डीएमके के सांसद ए राजा अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने नाथूराम गोडसे के एक बयान का जिक्र भी किया जिसमें गोडसे ने कहा था कि उन्‍होंने गांधी की हत्‍या क्‍यों की। इसी बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस बात पर हस्‍तक्षेप किया और गोडसे को ‘देशभक्‍त’ करार दिया। इसके बाद लोकसभा में इस बात पर बवाल मच गया। हालांकि बाद में उनके इस बयान को कार्यवाही से हटा लिया गया लेकिन उनके इस बयान ने फिर से विवाद को जन्‍म दे दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button